Breaking News
मुख्यमंत्री के निर्देशन में सेवा, सुशासन और समर्पण का महाअभियान शुरू, योजनाओं का लाभ पहुंचेगा अंतिम व्यक्ति तक
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात
‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ
बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस
ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास, नलकूप से सुधरेगी जलापूर्ति
स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी
‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील

खिलाड़ियों के बीच उतरे सीएम धामी, खेल के जरिए दिया फिटनेस का संदेश

सीएम धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह मांजिला स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह मांजिला स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं मैदान में उतरकर क्रिकेट खेला और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं होते, बल्कि यह टीम भावना, अनुशासन और एकजुटता की सीख देते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में सक्रिय भागीदारी करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे “फिट इंडिया” और “खेलो इंडिया” अभियानों को राज्य सरकार आगे बढ़ा रही है। इसी दिशा में “फिट उत्तराखंड” के लक्ष्य को साकार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास और विधायक उमेश शर्मा काऊ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। टूर्नामेंट के आयोजन से खेल प्रतिभाओं को मंच मिलने के साथ ही युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top