Breaking News
मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा
मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा
श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान
श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान
20 हजार बहनों का स्नेह और आशीर्वाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की जनसेवा का प्रमाण – मुख्यमंत्री
20 हजार बहनों का स्नेह और आशीर्वाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की जनसेवा का प्रमाण – मुख्यमंत्री
रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के बीच पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को दी रोडवेज में मुफ्त यात्रा की सौगात
रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के बीच पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को दी रोडवेज में मुफ्त यात्रा की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत
सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव
सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार
उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं
उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं
मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त
मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त

चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन

देहरादून। उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा शुरू होने से पहले ही पंजीकरण के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में यात्रियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

जारी आधिकारिक डेली बुलेटिन के अनुसार अब तक कुल 7.19 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। धामवार आंकड़ों पर नजर डालें तो केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 2.40 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके बाद बद्रीनाथ धाम के लिए 2.12 लाख से अधिक, गंगोत्री धाम के लिए 1.34 लाख और यमुनोत्री धाम के लिए 1.31 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं। इसके अलावा हेमकुंड साहिब के लिए भी 1,150 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

इस बार पंजीकरण प्रक्रिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म का वर्चस्व साफ नजर आ रहा है। अधिकांश श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कराया है, जबकि गुरुवार को हरिद्वार, ऋषिकेश, नयागांव और हर्बर्टपुर स्थित ऑफलाइन केंद्रों पर एक भी नया पंजीकरण दर्ज नहीं हुआ। इससे ऑनलाइन सुविधाओं के प्रति लोगों का बढ़ता विश्वास स्पष्ट होता है।

विशेषज्ञों के अनुसार बेहतर सड़क नेटवर्क, मजबूत संचार व्यवस्था और आसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के कारण चारधाम यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुगम हो गई है। वहीं सरकार द्वारा व्यवस्थाओं में सुधार और व्यापक प्रचार-प्रसार का भी सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।

आने वाले दिनों में पंजीकरण संख्या में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में प्रशासन के सामने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने की चुनौती भी बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top