Breaking News
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में

एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में

मनीषा चौहान के गोल से भारत ने इटली को 1-0 से हराया

नई दिल्ली। एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल मुकाबले में इटली को 1-0 से मात दी। इस जीत के साथ भारत ने फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका सामना इंग्लैंड की टीम से होगा। मैच में भारत की जीत की नायिका मनीषा चौहान रहीं, जिन्होंने निर्णायक गोल दागा।

सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया, हालांकि इटली की टीम ने भी कड़ा मुकाबला किया और लगातार हमले करने की कोशिश की। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी।

तीसरे क्वार्टर में भारत को अहम मौका मिला, जब 40वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल हुआ। इस मौके का फायदा उठाते हुए मिडफील्डर मनीषा चौहान ने शानदार ड्रैग फ्लिक लगाई, जो सीधे गोलपोस्ट में जा लगी और भारत को 1-0 की बढ़त मिल गई।

मैच के दौरान भारतीय गोलकीपर बीचू देवी खारिबाम ने भी शानदार बचाव करते हुए इटली के कई हमलों को नाकाम किया। अंतिम क्वार्टर में भारत को दो और पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन टीम बढ़त को और बड़ा नहीं कर सकी।

दूसरी ओर, मैच के अंतिम मिनटों में इटली ने बराबरी के लिए पूरा जोर लगाया और 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किया, लेकिन भारतीय डिफेंस ने उसे गोल में बदलने नहीं दिया।

इस जीत के साथ भारत फाइनल में पहुंच गया है, जहां उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा। इंग्लैंड ने दूसरे सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड को 2-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। वहीं भारतीय टीम पहले ही अगस्त में नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले महिला हॉकी विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top