Breaking News
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान में महा रैली, पुलिस ने दिशा-निर्देश किए जारी 

इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान में महा रैली, पुलिस ने दिशा-निर्देश किए जारी 

विपक्ष के कई बड़े नेता होंगे शामिल 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर आज इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान में रैली है। विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया गठबंधन की तरफ से आयोजित इस रैली में विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल होंगे। इसे लेकर रामलीला मैदान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, बाराखंभा रोड से गुरुनानक चौक तक रणजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो रोड से गोलचक्कर कमला मार्केट तक विवेकानंद मार्ग, हमदर्द चौक, दिल्ली गेट से गुरुनानक चौक तक जेएलएन मार्ग पर यातायात की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर प्रतिबंधित भी किया जा सकता है।

अजमेरी गेट, कमला मार्केट के चारों ओर से गुरुनानक चौक और वीआईपी गेट के पास चमन लाल मार्ग, गुरुनानक चौक से तुर्कमान गेट तक भी यही स्थिति रहेगी। यह एडवाइजरी सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक लागू रहेगी। राजघाट चौक, मिंटो रोड, डीडीयू मार्ग, मिरार्ड चौक, पहाड़गंज चौक, ए-प्वाइंट और दिल्ली गेट पर सुबह से डायवर्जन रहेगा। अंतरराज्यीय बस अड्डा, रेलवे स्टेशन या हवाई अड्डे की ओर जाने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें।

उधर, महारैली के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी गेट पर दिल्ली पुलिस के जवान के साथ अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। पुलिस ड्रोन के जरिये पूरे इलाके पर निगाह रखे हुए है। पुलिस ने कुछ शर्तों के साथ रैली करने की अनुमति दी है। आयोजकों को पुलिस ने मध्य दिल्ली में मार्च न करने, ट्रैक्टर-ट्रॉली व कोई हथियार नहीं रखने के लिए कहा है।

सुरक्षा व्यवस्था पर डीसीपी सेंट्रल एम. हर्षवर्द्धन ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुचारू यातायात संचालन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। रैली के आयोजकों ने कुछ नियमों और शर्तों का पालन करने का वचन दिया है जो कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं। रैली के लिए दोपहर 2 बजे तक के समय की अनुमति है। हमने पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की है। जैसा कि आयोजक ने वचन पत्र में बताया है, रैली 20,000 लोगों के आने होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top