Breaking News
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट
कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में
बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण
दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी
गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद
12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील

जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे- रेखा आर्या

सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्वालकोट में “जन-जन की सरकार जन जन के द्वार” आयोजित

400 से ज्यादा लोग हुए लाभान्वित

सोमेश्वर/अल्मोड़ा। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अगर कोई अधिकारी जन समस्याओं की अनदेखी करेगा तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। हमारी सरकार हर नागरिक की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनता का यही विश्वास भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का आधार है।

सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्वालाकोट में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं रखीं। कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों की सहभागिता रही, जबकि 95 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

रेखा आर्या ने बताया कि जन समस्याओं में मुख्य रूप से टूटी नालियां, सड़कें, पेंशन, फसल सुरक्षा के लिए तारबाड़, पेयजल, राशन कार्ड और खेल मैदान निर्माण जैसी मांगें सामने आईं। उन्होंने मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों से इन समस्याओं पर तत्काल जवाब मांगा और समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।

मंत्री ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्याओं का समय पर निस्तारण नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम में जो समस्याएं सामने आई हैं, वे अगले किसी कार्यक्रम में दोहराई नहीं जानी चाहिए।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे, जहां लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।
इस दौरान चार पात्र महिलाओं — यमुना आर्या, मीनाक्षी नहाल, पिंकी और गायत्री देवी — को महालक्ष्मी किट वितरित की गई।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महेश नयाल, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, ब्लॉक प्रमुख हवालबाग हिमानी कुंडू, मंडल अध्यक्ष स्याही देवी गणेश जलाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मनोहर सिंह, जानकी, देवेंद्र सिंह नयाल, वीरेंद्र, आनंद डंगवाल, चंदन प्रकाश, देवेंद्र मेहरा, प्रदीप नगरकोटी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top