Breaking News
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल

सीएम धामी ने विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी भावनाओं, संस्कारों और विचारों की सशक्त अभिव्यक्ति का माध्यम है, जो समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य करती है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि हिंदी जन-जन की संवेदनाओं, रचनात्मकता और संवाद की भाषा है। यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी मजबूती प्रदान करती है।

सीएम धामी ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में हिंदी की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की सांस्कृतिक चेतना और बौद्धिक परंपरा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर रही है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदी दिवस हिंदी के संरक्षण, संवर्धन और व्यापक उपयोग के लिए हम सभी को प्रेरित करता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा दें और इसकी गरिमा को बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top