Breaking News
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल

हाई कोलेस्ट्रॉल से बढ़ता है दिल की बीमारी का खतरा, जानिए कैसे करें बिना दवा के कंट्रोल

आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली और बदलती खानपान की आदतों के बीच हाई कोलेस्ट्रॉल एक आम लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। लंबे समय तक बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल दिल और दिमाग से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। हालांकि, हर स्थिति में दवाओं पर निर्भर रहना जरूरी नहीं होता। सही जानकारी, संतुलित आहार और जीवनशैली में सुधार कर कोलेस्ट्रॉल को प्राकृतिक तरीके से भी नियंत्रित किया जा सकता है।

कोलेस्ट्रॉल एक वसायुक्त पदार्थ होता है, जो शरीर के लिए सीमित मात्रा में जरूरी है, लेकिन जब इसका स्तर बढ़ जाता है तो यह रक्त नलिकाओं में जमा होकर रक्त प्रवाह में बाधा बन सकता है। इससे हृदय रोग, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार अनहेल्दी डाइट, शारीरिक गतिविधियों की कमी, मोटापा और धूम्रपान जैसी आदतें कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की मुख्य वजहें हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि कुछ आसान और नियमित बदलावों से कोलेस्ट्रॉल को संतुलन में रखा जा सकता है। सबसे पहले खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। रेड मीट, फुल फैट डेयरी उत्पाद और प्रोसेस्ड फूड के अधिक सेवन से बचना चाहिए। इसके बजाय नट्स, बीज, एवोकाडो और ओमेगा-3 से भरपूर मछलियों को आहार में शामिल करना हृदय के लिए लाभकारी माना जाता है।

दिनचर्या भी कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में अहम भूमिका निभाती है। समय पर नाश्ता करना और देर रात खाने से बचना शरीर के मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखता है। शोध बताते हैं कि नाश्ता छोड़ने या अनियमित भोजन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर बढ़ सकता है।

इसके साथ ही फाइबर युक्त आहार को दिनचर्या में शामिल करना भी जरूरी है। घुलनशील फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जई, जौ, दालें, फल और हरी सब्जियां कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में सहायक मानी जाती हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और स्वस्थ दिनचर्या अपनाकर कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक कंट्रोल में रखा जा सकता है। हालांकि, किसी भी बड़े बदलाव या समस्या की स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

नोट: यह लेख चिकित्सकीय सलाह और विभिन्न मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top