Breaking News
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत एकेश्वर की न्याय पंचायत पातल में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित
पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी

सीएम भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर बड़ी खुशखबरी मिली है। भगवंत की पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। भगवंत मान ने ट्वीट कर लिखा, ‘भगवान ने बेटी का तोहफा दिया है। मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। भगवंत मान के ट्वीट के बाद से ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया है।

बता दें कि भगवंत मान और गुरप्रीत कौर की शादी 7 जुलाई 2022 को हुई थी। गुरप्रीत कौर का परिवार कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा का रहने वाला है। उनके पिता इंद्रजीत सिंह एक किसान हैं और उनकी मां माता राज कौर गृहिणी हैं। भगवंत मान के करीबी सूत्रों के मुताबिक, मान परिवार और गुरप्रीत कौर के परिवार वर्षों से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top