Breaking News
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

‘राहु केतु’ का धमाकेदार टीज़र रिलीज, एक बार फिर साथ आये पुलकित–वरुण

‘राहु केतु’ का धमाकेदार टीज़र रिलीज, एक बार फिर साथ आये पुलकित–वरुण

दर्शकों को एक बार फिर पेट पकड़कर हंसाने के लिए पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा पूरी तरह तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘राहु केतु’ का टीज़र रिलीज हो चुका है, जिसमें कॉमेडी और अफरा-तफरी से भरी कहानी की पहली झलक देखने को मिली। खास बात यह है कि गंभीर भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता अमित सियाल भी इस बार फिल्म में एक अलग किरदार में नजर आ रहे हैं।

टीज़र में दिखा तांडव—जहां जाते हैं, मुसीबत साथ ले जाते हैं

टीज़र के अनुसार, पुलकित और वरुण ऐसे दो किरदार निभा रहे हैं, जिन्हें गांव वाले मनहूस मानते हैं। इनके आसपास पहुँचते ही लोगों की जिंदगी में मुसीबतों की बारिश होने लगती है। कहानी में ‘राहु–केतु’ का दिलचस्प कनेक्शन भी दिखाया गया है, जो हास्य के साथ मिस्ट्री का तड़का लगाता है।

अमित सियाल की खास भूमिका—कॉमेडी में गहराई जोड़ता नया ट्विस्ट

टीज़र के आगे बढ़ते ही अमित सियाल की दमदार एंट्री होती है। उनका किरदार पुलकित और वरुण की वजह से परेशान हो जाता है और बाद में दोनों के बीच तीखी टकराव भी दिखाई देता है। कॉमेडी सेटअप के बीच अमित सियाल का नेगेटिव शेड कहानी में एक नया रंग भरता है।

16 जनवरी 2026 को रिलीज होगी फिल्म

‘राहु केतु’ में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, अमित सियाल के साथ शालिनी पांडे, पीयूष मिश्रा और चंकी पांडे महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन विपुल विग ने किया है और यह 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top