Breaking News
सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम
देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें- सीएम
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा

मुख्यमंत्री धामी ने किया काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ

नैनीताल में PGICON 2025 सम्मेलन का भी हुआ आगाज़, आयुर्वेद में शोध और नवाचार को मिलेगा नया आयाम

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को भुजियाघाट, नैनीताल में काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने PGICON 2025 सम्मेलन का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद विषय पर आयोजित इस गोष्ठी से निकले निष्कर्ष न केवल आयुर्वेद में नवीन शोध को प्रोत्साहित करेंगे, बल्कि चिकित्सा नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को भी नई दिशा प्रदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में पहली बार आयुष मंत्रालय की स्थापना की गई, जिससे पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 300 आयुष्मान आरोग्य केंद्र, 111 होम्योपैथिक चिकित्सालय, 5 यूनानी चिकित्सालय, 62 वेलनेस सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं। इसके साथ ही हर जनपद में आयुष चिकित्सालय संचालित हैं तथा ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से जनता को निःशुल्क आयुष परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं लोकसभा सांसद अजय भट्ट, विधायक बंसीधर भगत, विधायक सरिता आर्य, राम सिंह कैरा, तथा नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top