Breaking News
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय

फिल्म वेदा का धमाकेदार टीजर रिलीज, फुल एक्शन अवतार में दिखाई दिए जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ

फिल्म वेदा का धमाकेदार टीजर रिलीज, फुल एक्शन अवतार में दिखाई दिए जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ

जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की मोस्ट अवेटेड फिल्म वेदा का दमदार टीजर रिलीज हो गया है. टीजर में जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ फुल ऑन एक्शन अवतार में दिखाई दिए हैं। टीजर में शरवरी वाघ को सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाते देखा जा सकता है। वहीं जॉन अब्राहम उनके रक्षक बनकर उनके साथ जंग लड़ते दिखाई देंगे। दोनों स्टार्स का सामना विलेन बने अभिषेक बनर्जी से होने वाला है।

वेदा के टीजर की शुरुआत शरवरी वाघ के एक्शन लोडेड अवतार से होती है. जो अपनी हक की लड़ाई लडऩे के लिए जद्दोजहद करती दिखाई देती हैं। इसके बाद जॉन अब्राहम की एंट्री होती है जो कहते हैं- मुझे झगडऩा नहीं आता, सिर्फ जंग लडऩी आती है. इसके बाद जब उनके दुश्मन उनकी पहचान पूछते तो वो खुद को बाप बताते हैं. वेदा के टीजर में तमन्ना भाटिया की भी झलक देखने को मिलती है. फिल्म में तमन्ना और जॉन की केमिस्ट्री देखने को मिल सकती है।

जी स्टूडियो के प्रोडक्शन में बनी एक्शन फिल्म वेदा को निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं. इसके अलावा अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया भी फिल्म का हिस्सा हैं. वेदा इसी साल 12 जुलाई को थिएटर्स में दस्तक देगी।
बता दें कि वेदा के जरिए जॉन अब्राहम डेढ़ साल बाद पर्दे पर वापसी करने वाले हैं. एक्टर आखिरी बार शाहरुख खान स्टारर पठान में दिखाई दिए थे। फिल्म में जॉन विलेन के रोल में नजर आए थे और ये फिल्म पर्दे पर हिट रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top