Breaking News
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी

रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस की चपेट में आने से दो छात्रों की मौत, एक गंभीर

रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में हुआ, जब तीन छात्र स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। हादसे का दिल दहला देने वाला दृश्य पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, 15 अक्टूबर की दोपहर बीएसएम इंटर कॉलेज के तीन छात्र अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने एक टेंपो को ओवरटेक करने की कोशिश की, इसी दौरान सामने से आ रही देहरादून डिपो की रोडवेज बस से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक हवा में उछल गई और तीनों छात्र सड़क पर जा गिरे।

एक छात्र की मौके पर मौत, दूसरा अस्पताल में दम तोड़ा

स्थानीय लोगों के पहुंचने तक एक छात्र की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान दूसरे छात्र की भी मौत हो गई। तीसरे छात्र की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मृतकों और घायल की पहचान

हादसे में मृत छात्रों की पहचान –

  • तेलूराम उर्फ सूरज (16 वर्ष), पुत्र गुलाब सिंह, निवासी सालियर सहलापुर, कोतवाली गंगनहर

  • अमित (17 वर्ष), पुत्र रिंकू, निवासी नन्हेड़ा अनंतपुर, थाना भगवानपुर
    वहीं घायल छात्र का नाम सोनी (17 वर्ष), पुत्र सुनील, निवासी नन्हेड़ा अनंतपुर बताया गया है।

बस चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि हादसे में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर बस चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि घायल छात्र का इलाज जारी है और पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां अपने बच्चों के शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे क्षेत्र में इस दर्दनाक घटना से शोक की लहर फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top