Breaking News
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल
आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल
देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति
देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज
बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव
बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण

‘लोका चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 300 करोड़ क्लब में हुई शामिल — जल्द ओटीटी पर रिलीज

‘लोका चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 300 करोड़ क्लब में हुई शामिल — जल्द ओटीटी पर रिलीज

कल्याणी प्रियदर्शन की सुपरहीरो फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है, जिससे यह मलयालम सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है।

फिल्म की अपार सफलता के बाद अब दर्शकों के लिए एक और खुशखबरी है। ‘लोका चैप्टर 1’ जल्द ही जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही है। प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा — “एक नए ब्रह्मांड की शुरुआत। लोका चैप्टर 1 जल्द आ रही है।” हालांकि, अभी फिल्म की आधिकारिक स्ट्रीमिंग तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 17 अक्टूबर 2025 से ओटीटी पर उपलब्ध हो सकती है।

डोमिनिक अरुण के निर्देशन और लेखन में बनी इस फिल्म का निर्माण दुलकर सलमान ने अपने बैनर वेफेरर फिल्म्स के तहत किया है। फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन ने एक महिला सुपरहीरो का किरदार निभाया है। उनके साथ नासलेन, चंदू सलीम कुमार, अरुण कुरियन और सैंडी मास्टर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

28 अगस्त 2025 को रिलीज हुई यह फिल्म न केवल मलयालम में, बल्कि तेलुगु, तमिल और हिंदी भाषाओं में भी शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। बेहतरीन कहानी, विजुअल इफेक्ट्स और कल्याणी प्रियदर्शन के दमदार अभिनय ने इसे दर्शकों और समीक्षकों दोनों का पसंदीदा बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top