Breaking News
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल

महिला प्रीमियर लीग 2024-  दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर आरसीबी ने अपने नाम किया खिताब

नई दिल्ली।  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने महिला प्रीमियर लीग 2024 का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को उनके होम ग्राउंड पर हराकर खिताब अपने नाम किया। इसी का साथ बैंगलोर का खिताबी सूखा खत्म हो गया। बैंगलोर की पुरुष टीम 16 सीजन से आईपीएल का एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। वहीं, महिला टीम ने महिला आईपीएल के नाम से मशहूर WPLके दूसरे सीजन में ही ट्रॉफी जीत ली है और फ्रेंचाइजी और उसके फैंस को खुश होने का मौका दिया है।

मैच की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल )के फाइनल मुकाबले में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 113 रन बनाए थे। आरसीबी ने 19.3 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। दिल्ली को मजबूत शुरुआत मिली थी, लेकिन 64 के स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद पूरी टीम 49 रन बनाने में ऑलआउट हो गई।
दिल्ली के बल्लेबाजों ने बैंगलोर की स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ घुटने टेक दिए। शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। इसके अलावा मेग लैनिंग ने 23 रन की पारी खेली। वहीं, बैंगलोर की ओर से नौ विकेट स्पिनर्स ने लिए और एक विकेट (राधा यादव) रन आउट के रूप में गिरा। श्रेयांका पाटिल ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं, सोफी मोलीन्यूक्स को तीन विकेट मिले। आशा शोभना ने दो विकेट लिए। बैंगलोर की ओर से कप्तान मंधाना ने 31 रन, सोफी डिवाइन ने 32 रन बनाए। एलिस पेरी 35 रन और ऋचा घोष 17 रन बनाकर नाबाद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top