Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण
ज्यादा सोया चाप खाना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान
एनआईसी के आधुनिकीकरण से प्रशासनिक सेवाओं में आएगी तेजी- डीएम
शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम के हाथीकुली चाय बागान का किया अवलोकन
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज
महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया उन्हें याद 
मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण

एशिया कप 2025 में भारत की धमाकेदार शुरुआत, यूएई को नौ विकेट से हराया

कुलदीप की फिरकी और दुबे की धार ने यूएई 57 रन पर किया ढेर

दुबई। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप टी20 का आगाज शानदार अंदाज में किया। गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के सामने यूएई की पूरी टीम 13.1 ओवर में महज 57 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने मात्र 27 गेंदों में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर नौ विकेट से आसान जीत दर्ज की। यह जीत भारत की टी20 इतिहास की सबसे तेज़ जीतों में शुमार हो गई।

पावरप्ले में ही निपटा मैच

भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने तूफानी शुरुआत दी। अभिषेक ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए। हालांकि 30 रन बनाकर वे आउट हो गए, लेकिन इसके बाद गिल (20*) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (7*) ने भारत को पावरप्ले में ही जीत दिला दी।

रिकॉर्ड तोड़ जीत

भारत ने यूएई को हराकर एशिया कप टी20 में गेंदों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। टीम ने 93 गेंदें शेष रहते जीत हासिल कर 2016 में बनाए अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इससे पहले भारत ने 59 गेंद शेष रहते यूएई को हराया था।

गेंदबाजों का जलवा

भारतीय गेंदबाजों ने यूएई को एक पल भी संभलने का मौका नहीं दिया। कुलदीप यादव ने घातक स्पेल में चार विकेट चटकाए। शिवम दुबे ने तीन और जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल व वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिया।

महज 106 गेंदों पर खत्म हुआ मुकाबला

भारत-यूएई का यह मैच सिर्फ 106 गेंदों में समाप्त हो गया। यूएई की पारी 79 गेंदों पर सिमट गई और भारत ने 27 गेंदों में लक्ष्य हासिल कर लिया। यह टी20 इंटरनेशनल इतिहास के सबसे छोटे मुकाबलों में से एक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top