Breaking News
‘श्रेक 5’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 30 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को लेकर तैयारियां तेज, हरिद्वार में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत
कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा
घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप- अर्जुन-इलावेनिल की जोड़ी ने जीता स्वर्ण

10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में चीनी टीम को 17-11 से हराकर भारत पोडियम के शीर्ष पर

नई दिल्ली। भारत के निशानेबाजों ने एशियाई स्तर पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है। 16वें एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में अर्जुन बाबुता और इलावेनिल वलारिवान की जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी ने चीनी टीम डिंगके लू और शिनलु पेंग को 17-11 से हराकर पोडियम के शीर्ष स्थान पर कब्जा किया।

शुरुआती दौर में चीनी टीम आगे थी, लेकिन अर्जुन और इलावेनिल ने 9.5 और 10.1 के स्कोर से जबरदस्त वापसी की और मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। इलावेनिल के लिए यह इस चैंपियनशिप में दूसरा स्वर्ण पदक है, उन्होंने इससे पहले महिला वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल में भी स्वर्ण जीता था। इसके अलावा, अर्जुन बाबुता, रुद्राक्ष पाटिल और किरण जाधव की भारतीय तिकड़ी ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top