Breaking News
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल

‘बागी 4’ का पहला गाना ‘गुजारा’ रिलीज, टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू की रोमांटिक केमिस्ट्री छाई

  • मुंबई: टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बागी 4’ का पहला गाना ‘गुजारा’ सोमवार को रिलीज कर दिया गया। इस रोमांटिक ट्रैक में टाइगर श्रॉफ मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

    रोमांटिक अंदाज़ में टाइगर-हरनाज

    जहां पूरी फिल्म एक्शन से भरपूर है, वहीं पहला गाना पूरी तरह से रोमांस से सराबोर है। यह गाना पंजाबी सिंगर सरताज के पॉपुलर ट्रैक ‘तेरे बिना ना गुजारा’ का हिंदी रीमेक है। इसे जोश ब्रार ने अपनी आवाज दी है, जिन्होंने पहले भी इस गाने का रीमेक पेश किया था।

    5 सितंबर को रिलीज होगी ‘बागी 4’

    फिल्म का टीज़र हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसमें जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिले। ‘एनिमल’ और ‘मार्को’ लेवल के खून-खराबे से भरपूर इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, हरनाज कौर संधू और सोनम बाजवा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन ए. हर्षा ने किया है और यह 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    बागी फ्रेंचाइजी का सफर

    ‘बागी’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2016 में हुई थी।

    2018 में ‘बागी 2’ और 2020 में ‘बागी 3’ आई।

    पहली और तीसरी किस्त में श्रद्धा कपूर ने टाइगर के साथ स्क्रीन शेयर की, जबकि ‘बागी 2’ में दिशा पाटनी लीड रोल में थीं।

    अब चौथे पार्ट में हरनाज संधू और सोनम बाजवा नई हीरोइनों के रूप में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top