Breaking News
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त

ईडी व सीबीआई से घिरे हरक सिंह को कांग्रेस ने दी ऑक्सीजन

ईडी व सीबीआई से घिरे हरक सिंह को कांग्रेस ने दी ऑक्सीजन

कांग्रेस हाईकमान ने ईडी व सीबीआई झेल रहे हरक सिंह को उड़ीसा का पर्यवेक्षक बनाया

कांग्रेस नेतृत्व के फैसले से पूर्व सीएम हरीश रावत को हरिद्वार में मिली राहत

कांग्रेस पांचों लोकसभा सीट पर दिग्गजों पर खेलेगी दांव

देहरादून। पाखरो टाइगर सफारी समेत अन्य मामलों में सीबीआई व ईडी की जांच का सामना कर रहे पूर्व मंत्री हरक सिंह को कांग्रेस नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के बाबत अहम जिम्मेदारी सौंप दी है। हरक सिंह रावत को उड़ीसा का आब्जर्वर बनाया गया है। हरक सिंह के साथ मीनाक्षी नटराजन व प्रगट सिंह को भी पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गयी है।

रामलला के दर्शन के बाद हरिद्वार की डगर हुई आसान

इस जिम्मेदारी के बाद यह भी  साफ हो गया है कि कांग्रेस हाईकमान हरक सिंह को लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ाने जा रहा। हरक सिंह हरिद्वार से टिकट के दावेदारों में शुमार थे। हरक सिंह लम्बे समय से हरिद्वार लोकसभा में विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त भी रहे। और लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताकर हरदा को गम्भीर संकट में डाल दिया था। अब हरक सिंह को उड़ीसा शिफ्ट करने के बाद हरिद्वार सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत का रास्ता साफ बताया जा रहा है।

इस बीच, रविवार कांग्रेस के अंदर राजनीति घटनाक्रम तेजी से घूमा। पूर्व सीएम हरदा रामलला के दर्शन कर आये। जबकि प्रदेश अध्यक्ष मेहरा ने प्रीतम सिंह के घर जाकर मेल मुलाकात की। प्रीतम सिंह टिहरी लोकसभा सीट से पार्टी के सबसे मजबूत दावेदारों में शुमार हैं।

मनीष खंडूडी के भाजपा में जाने के बाद पौड़ी लोकसभा सीट से गणेश गोदियाल के चुनावी अखाड़े में उतारे जाने की चर्चाओं पर मुहर लग चुकी है। नैनीताल व अल्मोड़ा सीट पर यशपाल आर्य, रंजीत रावत, महेंद्र पाल, प्रदीप टम्टा सशक्त दावेदारों में उभरे हैं। हल्द्वानी घपले व सपा के उम्मीदवार नहीं उतरने पर कांग्रेस नैनीताल व हरिद्वार सीट पर मजबूती मिलने के भी कयास लगा रही है।

बहरहाल, पूर्व मंत्री हरक सिंह की करीबी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा के कांग्रेस छोड़ने के बाद हरक सिंह के राजनीतिक कदम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। इस बीच, कांग्रेस हाईकमान ने हरक सिंह को उड़ीसा की जिम्मेदारी देकर जहां हरिद्वार में जारी टिकट की जंग को ठंडा करने की कोशिश की। वहीं, संकट में घिरे हरक सिंह को भी ऑक्सीजन मुहैया करा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top