Breaking News
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

फिल्म शैतान का मुख्य गाना जारी, अजय देवगन पर भारी पड़े आर माधवन

फिल्म शैतान का मुख्य गाना जारी, अजय देवगन पर भारी पड़े आर माधवन

आर माधवन और अजय देवगन अभिनीत फिल्म शैतान आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह अजय और माधवन के बीच पहला सहयोग है।इस फिल्म में दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री ज्योतिका भी मुख्य भूमिका में हैं, जो अजय की पत्नी बनी हैं।अब निर्माताओं ने शैतान का मुख्य गाना जारी कर दिया है, जिसे सिद्धार्थ बसरूर ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं।

शैतान के निर्देशन की कमान विकास बहल ने संभाली है। इस फिल्म को जियो स्टूडियो, पैनोरमा स्टूडियो और देवगन फिल्म्स ने मिलकर बनाया है।फिल्म की कहानी आमिल कीयान खान ने लिखी है। शैतान 2023 में रिलीज हुई गुजराती फिल्म वश का रीमेक है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, शैतान पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 से 12 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है। वीकेंड में फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम का विजय सलगांवकर तो आपको याद ही होगा, वही किरदार जो अपनी बेटी को बचाने के लिए हर हद पार कर जाता है।अब एक बार फिर अजय फिल्म शैतान के जरिए ऐसी ही कहानी लाए हैं, जिसमें वह पिता बन शैतान से अपनी बेटी को बचाने की कोशिश करेंगे।

यह कहानी कबीर (अजय) और उसके हंसते-खेलते परिवार की है, जो अपनी पत्नी ज्योति (ज्योतिका), बेटी जाह्नवी (जानकी बोदीवाला) और बेटे ध्रुव (अंगद राज) के साथ अपने फार्म हाउस पर छुट्टियां मनाने जाता है।यहां बीच रास्ते में एक रेस्तरां पर कबीर, वनराज (आर माधवन) से टकराता है, जो उनका पीछा करते-करते फार्महाउस तक पहुंच जाता है।वनराज जाह्नवी को अपने वश में कर लेता है और उसे कठपुतली की तरह अपने इशारों पर नचाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top