Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय

सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन

दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज

विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को पारी और 64 रन से हराया, 4-1 से सीरीज की अपने नाम

नई दिल्ली।  भारत ने इंग्लैंड को पांचवें और आखिरी टेस्ट में पारी और 64 रन से हरा दिया है। धर्मशाला में खेला गया यह मुकाबला तीन दिन में ही खत्म हो गया। भारत की पहली पारी आज ही पहले सत्र के दौरान समाप्त हुई थी। पहली पारी में इंग्लैंड ने 218 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 477 रन पर खत्म हुई थी। इस तरह टीम इंडिया को 259 रन की लीड मिली थी। इंग्लैंड की दूसरी पारी 195 रन पर सिमट गई और भारत ने पारी और 64 रन से जीत हासिल की।

आज इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में लुढ़क गई। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया। अपना 100वां टेस्ट खेल रहे रविचंद्रन अश्विन का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में पांच विकेट झटके। इसके अलावा रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली थी। टीम इंडिया को पहले ही टेस्ट में हार मिली थी, लेकिन उसके बाद रोहित एंड कंपनी ने जबरदस्त वापसी करते हुए बाकी के चार मैच जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top