Breaking News
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर सभी जनपदों में होंगी खेल प्रतियोगिताएं- रेखा आर्या

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर सभी जनपदों में होंगी खेल प्रतियोगिताएं- रेखा आर्या

देहरादून। 23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक डे के उपलक्ष में प्रदेश के सभी 13 जनपदों में खेल आयोजन किए जा रहे हैं। खेल विभाग ने इसका कार्यक्रम तैयार करके सभी जनपदों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि सभी जनपदों में 19 जून को एक जन रैली के जरिए इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग से 20 से 23 जून तक सभी जनपदों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि सभी खेल प्रतियोगिता का समापन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक डे पर होगा। इस अवसर पर बीते 1 साल में उत्तराखंड के लिए राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल स्पर्धा में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

मुख्य आयोजन देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हाल में होगा। आयोजन में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को आमंत्रित किया जा रहा है।

ओलंपिक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के 6000 से ज्यादा लाभार्थियों को डीबीटी के जरिए 3 करोड़ 17 लाख रुपए की धनराशि भी ट्रांसफर की जाएगी।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस आयोजन में आम लोगों से ज्यादा से जनसंख्या में शामिल होकर ओलंपिक की भावना को साकार करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top