Breaking News
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में 25 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में 25 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री ने राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में दी वन संपदा को रोजगार से जोड़ने की सलाह

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 21वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए वन विभाग को निर्देश दिए कि वनों के संरक्षण के साथ-साथ वन संपदा को आमजन की आजीविका से जोड़ने के ठोस प्रयास किए जाएं।  उन्होंने कहा कि ईकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाते हुए आगामी 10 वर्षों के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए और वन क्षेत्रों के आसपास ईको-टूरिज्म की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में त्वरित मुआवजा वितरण सुनिश्चित करने हेतु डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही, हल्द्वानी में जू एंड सफारी के निर्माण कार्य में तेजी, वन विश्राम गृहों का पर्यटक सुविधाओं के अनुसार रख-रखाव और चौरासी कुटिया के जीर्णोद्धार कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा।

उन्होंने नवाचार पर बल देते हुए कहा कि वन संपदाओं को प्रदेश की अर्थव्यवस्था से जोड़ा जाए और इसके लिए वन विभाग व वित्त विभाग की समन्वित बैठक आयोजित की जाए। महासीर मछली के संरक्षण हेतु भी विशेष प्रयास किए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में संरक्षित क्षेत्रों व उनकी 10 किमी परिधि में आने वाली वन भूमि हस्तांतरण एवं अन्य विषयों पर कुल 25 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिन्हें राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड को भेजा जाएगा। साथ ही श्री रूद्रनाथ यात्रा मार्ग को ईडीसी के माध्यम से संचालित करने एवं केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग में मिनी ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर की स्थापना को सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई।

बैठक में बताया गया कि पिछले तीन वर्षों में 75,000 से अधिक बंदरों का बंध्याकरण किया गया है और इस वर्ष 27 वन प्रभागों में 40,000 बंदरों के बंध्याकरण का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2024-25 में मानव-वन्यजीव संघर्ष के मामलों में 19.55 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया गया है। इसके अलावा चार नए ईको-टूरिज्म ज़ोन प्रारंभ किए गए हैं।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड जैव विविधता की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है, और वन संपदाओं के समुचित उपयोग को लोगों की आजीविका से जोड़ने के प्रयासों को और गति देने की आवश्यकता है। उन्होंने नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर भी जोर दिया।

बैठक में विधायक बंशीधर भगत, दीवान सिंह बिष्ट, प्रमुख सचिव वन आर. के. सुधांशु, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) आर. के. मिश्रा, सचिव बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, नीरज खैरवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top