Breaking News
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त

पाकिस्तान में भी महाशिवरात्रि की धूम, भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे भारत के 62 हिंदू तीर्थयात्री

पाकिस्तान में भी महाशिवरात्रि की धूम, भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे भारत के 62 हिंदू तीर्थयात्री

लाहौर।  पाकिस्तान में महाशिवरात्रि समारोह में भाग लेने के लिए 62 हिंदू वाघा सीमा के रास्ते भारत से लाहौर पहुंचे है। इवेक्यू ट्रस्ट प्रापर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने कहा कि महाशिवरात्रि समारोह में भाग लेने के लिए कुल 62 हिंदू तीर्थयात्री भारत से लाहौर पहुंचे। आमिर हाशमी ने कहा कि ईटीपीबी द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि का मुख्य समारोह नौ मार्च को लाहौर से लगभग 300 किलोमीटर दूर चकवाल में ऐतिहासिक कटास राज मंदिर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक नेता शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि वाघा में धार्मिक स्थलों के अतिरिक्त सचिव राणा शाहिद सलीम ने विश्वनाथ बजाज के नेतृत्व में आए हिंदुओं का स्वागत किया। तीर्थयात्री 10 मार्च को लाहौर लौटेंगे और 11 मार्च को वे कृष्ण मंदिर, लाहौर किला और लाहौर के अन्य ऐतिहासिक स्थानों का दौरा करेंगे। वे 12 मार्च को भारत लौटेंगे।

बता दें कि पाकिस्तान के श्री कटासराज मंदिर की तीर्थयात्रा के लिए रवाना होने से पहले भक्तों ने अमृतसर में दुर्गियाना मंदिर में दर्शन किए। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान उच्चायोग ने 6 से 12 मार्च तक पंजाब के चकवाल जिले में श्री कटास राज मंदिर के दर्शन के लिए भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top