Breaking News
रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के बीच पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को दी रोडवेज में मुफ्त यात्रा की सौगात
रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के बीच पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को दी रोडवेज में मुफ्त यात्रा की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत
सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव
सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार
उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं
उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं
मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त
मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त
एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप
एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप
बार-बार मांसपेशियों में खिंचाव? सिर्फ थकान नहीं, यह भी हो सकता है कारण
बार-बार मांसपेशियों में खिंचाव? सिर्फ थकान नहीं, यह भी हो सकता है कारण
दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश, दो के नोटिस निरस्त
दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश, दो के नोटिस निरस्त

उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामले, स्वास्थ्य सेवाएं सतर्क

उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामले, स्वास्थ्य सेवाएं सतर्क

19 सैंपलों की जांच में पांच पॉजिटिव, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

देहरादून- उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। राज्य में बुधवार को संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। इनमें से छह मरीज फिलहाल एक्टिव हैं।

नए संक्रमितों में ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर और एक स्टाफ नर्स शामिल हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एक मरीज को देहरादून के श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

बुधवार को 19 लोगों की आरटी-पीसीआर जांच की गई थी, जिनमें पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमितों में दो स्थानीय निवासी हैं, जबकि तीन लोग हाल ही में हैदराबाद, बंगलुरू और बिजनौर की यात्रा कर लौटे थे। संक्रमण का स्त्रोत बाहरी राज्यों से लौटे यात्रियों के माध्यम से भी जुड़ रहा है, जो चिंता का विषय है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि राज्य में कोरोना को लेकर सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। चिकित्सा इकाइयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और संक्रमण पर नजर रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें और किसी भी लक्षण की स्थिति में तुरंत जांच कराएं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top