Breaking News
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत एकेश्वर की न्याय पंचायत पातल में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित
पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी

देहरादून-मसूरी रोड पर हुआ हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

देहरादून। देहरादून-मसूरी रोड पर देर रात एक दुखद सड़क हादसा हो गया। मसूरी से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

रात करीब 12 बजे पुलिस को मेजर अंशुमान त्रिखा का कॉल आया, जिसमें उन्होंने दुर्घटना की जानकारी दी। वह अपने दो साथियों के साथ मसूरी से देहरादून लौट रहे थे, तभी ग्लोगी के पास उनकी कार फिसलकर खाई में गिर गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। खाई में गिरे दोनों युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।

मृतकों की पहचान सौरभ त्रिखा (पुत्र सुभाष त्रिखा) और कार्तिक त्रिखा (पुत्र स्व. कैलाश त्रिखा), निवासी सेवक आश्रम रोड, देहरादून के रूप में हुई है। दोनों के शवों को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया है, जबकि घायल व्यक्ति का इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top