Breaking News
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय

चारधाम यात्रा के ऑफलाइन पंजीकरण में उछाल, एक दिन में 27 हजार से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल

चारधाम यात्रा के ऑफलाइन पंजीकरण में उछाल, एक दिन में 27 हजार से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल

31 लाख पार हुआ कुल रजिस्ट्रेशन

देहरादून।  चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की संख्या में हाल ही में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। मई और जून महीने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण स्लॉट फुल हो जाने के कारण अब श्रद्धालु ऑफलाइन पंजीकरण की ओर बढ़ रहे हैं। 22 मई को एक ही दिन में 27 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने ऑफलाइन पंजीकरण कराया, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। प्रदेश सरकार ने यात्रा के लिए पंजीकरण को अनिवार्य कर रखा है, और 20 मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत की गई थी।

तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर और नया गांव विकासनगर जैसे कई केंद्रों पर 28 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। चारधाम यात्रा पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने बताया कि आने वाले समय में भी ऑफलाइन पंजीकरण की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है। अब तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से कुल 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 12 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन भी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top