Breaking News
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल

इस दिन खुलेंगे चारधाम के पहले प्रमुख पड़ाव यमुनोत्री धाम के कपाट

देहरादून। चारधाम के पहले प्रमुख पड़ाव यमुनोत्री के कपाट 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे पूर्व मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली से सुबह आठ बजे यमुनोत्री धाम

के लिए रवाना होगी। यमुना जयंती के अवसर पर यमुना मंदिर परिसर खरसाली गांव में कपाट खुलने का समय लग्न निकाला गया, जिसके अनुसार 30 अप्रैल को 11,55 रोहिणी नक्षत्र सिद्ध योग शुभ लग्न पर यमुना मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि इससे पहले सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर खरसाली गांव से मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम के लिए स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ रवाना होगी उनको विदा करने उनके भाई शनिदेव महाराज की डोली भी यमुनोत्री धाम जाएगी। इस अवसर पर मंदिर समिति के सचिव सुशील उनियाल गौरव उनियाल, संजीव उनियाल प्रदीप उनियाल , कुलदीप,गौरव श्रवण,ममलेश, के शीतकालीन पुजारी पंकज उनियाल शेखर उनियाल भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top