Breaking News
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां
अक्षय-परेश-सुनील की तिकड़ी फिर करेगी धमाल, रिलीज हुआ ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर
जसपाल राणा का निधन खेल जगत और पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति- मुख्यमंत्री
जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार
मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति- रेखा आर्या
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
SDRF की त्वरित कार्रवाई, नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू
प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी

स्थानीय लोगों के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का 120वां संस्करण

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 120वां संस्करण रविवार को देहरादून में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 09 आर्य नगर के बूथ संख्या 61 में पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ सुना।
प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में में बच्चों और उनके अभिभावकों से गर्मियों की छुट्टियों में #HolidayMemories के साथ अपने अनुभव साझा करने और संविधान और समाज के प्रति जागरूकता तथा जल संरक्षण, टेक्सटाइल वेस्ट के साथ ही प्रधानमंत्री ने हाल ही में संपन्न हुए खेलो इंडिया पैरा गेम्स का भी जिक्र किया और इन खेलों में खिलाड़ियों द्वारा दिखाई गई उत्कृष्टता की सराहना की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी लोगों को विभिन्न जानकारियाँ प्रदान करते हैं, जिससे उन्हें नए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है और समाज के हित में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कार्य करने की ऊर्जा प्राप्त होती है। कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल सूचना का माध्यम है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने और आमजन को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण जरिया भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनें।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद योगेश घाघट सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top