Breaking News
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी

डीएम ने आईएसबीटी चौक में वर्षों से जनमानस के लिए नासूर बने बरसाती पानी की निकासी का काम करवाया शुरू

डीएम ने आईएसबीटी चौक में वर्षों से जनमानस के लिए नासूर बने बरसाती पानी की निकासी का काम करवाया शुरू
सीएम के फोकस एरिया का डीएम ने निकाला ठोस समाधान, निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी,
बकायदा नक्शे, डेनेज रूट, टाइम प्लान की है गहन समीक्षा
डीएम की सख्ती के चलते, आईएसबीटी चौक ड्रेनेज सिस्टम का अब स्थायी समाधान कार्य जोरों पर
आईएसबीटी पर वर्षों से जलभराव की समस्या से जनमानस को मिलने जा रही है निजात,
डीएम जल्द ही करेंगें कार्य का निरीक्षण
आईएसबीटी चौक से आउटफॉल तक ड्रेनेज सिस्टम और नाले की सफाई का काम शुरू
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने आईएसबीटी चौक से आउटफॉल तक ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण और मौजूदा नाले की सफाई हेतु स्मार्ट सिटी से बजट का प्रबन्धन किया है इन कार्यों हेतु विधिवत टैण्डर जारी कर कार्य प्रारम्भ हो गया है। इस सभी कार्यों की टैण्डर प्रक्रिया में एक वर्ष का रखरखाव शामिल है, (जिसे 3 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है)।
मुख्यमंत्री के फोकस एरिया आईएसबीटी ड्रेनेज पर डीएम ने ठोस समाधान निकालते हुए प्रभावी प्लान तैयार किया जिस पर अब कार्य युद्धस्तर पर जारी है, डीएम स्वयं मॉनिटिरिंग कर रहें। डीएम ने सख्ती के कारण ही वर्षों से लम्बित आईएसबीटी डेªनेज कार्य आखिरकार युद्धस्तर पर जारी है। कार्याें का डीएम जल्द ही स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
आईएसबीटी पर वर्षों से जनमानस को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिससे जलभराव की घटना से समस्या होती रही है और यह प्रत्येक बरसात में एक बहुत बड़ी समस्या बनी रहती है, कई बार दुर्घटनाओं का भी कारण बनता है। अब इस पर डीएम ने प्लान तैयार कर स्मार्ट सिटी से बजट की व्यवस्था करते हुए इसका स्थायी समाधान खोज लिया है, और अब इस कार्य प्रारम्भहो गया है।
मानसून सीजन में शहर का एंट्री द्वार आईएसबीटी चौक अब जलमग्न नहीं होगा। सीएम की प्ररेणा से जिलाधिकारी के प्रयासों से आईएसबीटी में स्मार्ट सिटी से नया ड्रेनेज सिस्टम निर्माण का काम शुरू हो गया है और जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी बजट में योजना के निर्माण के साथ ही इसके रखरखाव का प्रावधान भी किया है। आईएसबीटी में जलभराव की समस्या दूर होने से आम जनता एवं यात्रियों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पडेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top