Breaking News
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क

पर्वतीय जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर अपना रुख बदला है, आज सुबह हल्के बादलों के साथ दिन की शुरुआत हुई। पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना जतायी गई है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश से पर्वतीय जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, मैदानी इलाकों में बारिश का कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 21 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। उधर, शुक्रवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम साफ रहा तो दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

दिनभर चटक धूप खिलने से ठंड से राहत मिली। दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 24.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान एक डिग्री के इजाफे के साथ 7.3 डिग्री रहा। बारिश की बात करें तो बीते 24 घंटे में दून में 1.0 एमएम बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top