Breaking News
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

कांग्रेस शासनकाल में ठप हुआ कोटद्वार नगर का विकास- सीएम धामी

कांग्रेस शासनकाल में ठप हुआ कोटद्वार नगर का विकास- सीएम धामी

सीएम धामी ने कोटद्वार में किया जनसभा को संबोधित

कोटद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार में आयोजित विजय संकल्प जनसभा में नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए शैलेंद्र सिंह रावत एवं पार्षद पदों पर भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत के साथ विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सीएम धामी को सुनने के लिए पहुंचे।

मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में कोटद्वार क्षेत्र का विकास पूरी तरह से ठप हो गया था। लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था। कांग्रेस शासनकाल में कोटद्वार नगर निगम में क्या खेल चलता था इससे सभी लोग भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा का बोर्ड बनने पर क्षेत्रीय विकास में तेजी आएगी। लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोभी पार्टी है। अपने व्यक्तिगत हितों और स्वार्थ के लिए वह सत्ता में आना चाहती है। ये लोग अपने स्वार्थ के लिए राष्ट्रहितों की भी तिलांजली देने से पीछे नहीं हटते।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार बिना रुके, बिना थके प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और हम जो संकल्प लेते हैं उनको सिद्धि तक भी पहुंचाते हैं। हमने कोटद्वार में जिस सतपुली झील का शिलान्यास किया है उसका हम लोकार्पण भी अवश्य करेंगे। उन्होंने क्षेत्र विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, लैंसडाउन क्षेत्र के विधायक महंत दिलिप रावत, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट,जिला प्रभारी राकेश नैनवाल, चुनाव प्रभारी राकेश, विपिन कैंथोला, ऋषि कंडवाल, सुमवंत कोटनाला, आशा बनियाल, मोहन नेगी, शांतुन रावत, सुरेंद्र आर्य,  पवन वर्मा, संजय रावत, हरिश सिंह, सिमरन, उमेश त्रिपाठी, राजगौरव नौटियाल, जंगबहादुर, जगमोहन रावत समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top