Breaking News
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा

भाजपा मंत्री का बयान महिला शक्ति का अपमान – कांग्रेस

भाजपा मंत्री का बयान महिला शक्ति का अपमान – कांग्रेस

मंत्री बोले, भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले कांग्रेस को कोई मर्द नहीं मिला

कोटद्वार/देहरादून। कांग्रेस ने कोटद्वार में भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र रावत के चुनाव प्रचार के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

मुख्य प्रवक्ता दसौनी ने कहा कि मंत्री सुबोध उनियाल के बयान ने भारतीय जनता पार्टी की घटिया मानसिकता उजागर कर दी है। दसौनी ने उनियाल के बयान की निंदा करते हुए कहा कि सुबोध उनियाल के द्वारा सार्वजनिक सभा में यह बयान देना कि सामान्य सीट पर कांग्रेस पार्टी को एक मर्द का बच्चा नहीं मिला । इसका मतलब कांग्रेस ने अपनी हार मान ली।

दसौनी ने कहा कि यह तो कांग्रेस पार्टी की ऊंची और अच्छी विचारधारा है कि सामान्य सीट पर जिस तरह से कांग्रेस पार्टी ने महिला को प्रत्याशी बनाया है वह बताता है कि कांग्रेस पार्टी मातृशक्ति को पुरुषों से कमतर नहीं आंकती। महिलाओं को पुरुषों के समकक्ष समझती है और महिलाओं को इतना मान सम्मान देती है । दूसरी ओर,भारतीय जनता पार्टी महिला सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें तो करती है पर जब सम्मान देने की बात आती है तो ठेंगा दिखा देती है। गरिमा ने कहा कि सुबोध उनियाल के बयान ने समस्त महिला शक्ति का अपमान व अनादर किया है।
गरिमा ने कहा कि उनियाल को प्रदेश की मातृ शक्ति से माफी मांगनी चाहिए । और खास तौर पर कोटद्वार से कांग्रेस प्रत्याशी रंजना रावत से क्षमा याचना करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top