Breaking News
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल
अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
ईयरबड्स लगाकर सोने की आदत पड़ सकती है भारी, कानों में दर्द से लेकर सुनने की क्षमता तक पर असर
ईयरबड्स लगाकर सोने की आदत पड़ सकती है भारी, कानों में दर्द से लेकर सुनने की क्षमता तक पर असर
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
राजधानी में डेंगू का प्रकोप तेज: अक्तूबर के पहले 17 दिनों में मिले 304 मरीज
राजधानी में डेंगू का प्रकोप तेज: अक्तूबर के पहले 17 दिनों में मिले 304 मरीज

आंदोलन में मारे गए किसान के परिवार को 1 करोड़ की मदद, छोटी बहन को मिलेगी सरकारी नौकरी

आंदोलन में मारे गए किसान के परिवार को 1 करोड़ की मदद, छोटी बहन को मिलेगी सरकारी नौकरी

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खनूरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसान शुभकरण सिंह के परिवार के लिए मदद का ऐलान किया है। पंजाब सरकार शुभकरण के परिवार को 1 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देंगे और उनकी छोटी बहन को सरकारी नौकरी दी जाएगी। दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का कहना है, ”शुभकरण सिंह की मौत के बाद पंजाब सरकार से बातचीत चल रही थी। हमारी सभी मांगें मान ली गईं, हमला करने वालों के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जाए, वह पंजाब सरकार शुभकरण सिंह को ‘शहीद’ का दर्जा दो, उनके परिवार से मुआवज़े पर चर्चा हुई, उनके पोस्टमॉर्टम के लिए बोर्ड गठित किया जाएगा और उसकी वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

अब 14 घंटे से ज्यादा हो गए हैं लेकिन पंजाब सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है. इसलिए शुभकरण सिंह का शव अस्पताल में पड़ा है। पंजाब सरकार हमारे शहीदों की शहादत का अपमान कर रही है, यह निंदनीय है। वे कह रहे हैं कि घटना स्थल की जांच करनी होगी – चाहे वह पंजाब या हरियाणा में स्थित हो। मुझे नहीं लगता कि हम अभी शुभकरण सिंह का अंतिम संस्कार कर पाएंगे। पंजाब सरकार के साथ बातचीत अभी पूरी नहीं हुई है।”

किसानों के विरोध प्रदर्शन पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, ‘शुभकरण की मौत के लिए जो भी पुलिसकर्मी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. शुभकरण यहां प्रचार के लिए नहीं आए थे, वह अपनी खेती का सही दाम मांगने आए थे।’ पंजाब सरकार किसानों के साथ खड़ी है। वे हमें राष्ट्रपति शासन की धमकी देने की कोशिश कर रहे हैं। मैं इन धमकियों से डरने वाला नहीं हूं, मैं और शुभकरणों को मरने नहीं दूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top