Breaking News
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

पीएम मोदी ने कश्मीर में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी ने कश्मीर में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को जम्मू के दौरे पर पहुंचे। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में करीब 32 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण किया। साल 2019 में पीएम मोदी ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की आधारशिला की बात कहीं थी, जिसका आज उद्घाटन होने जा रहा है। पीएम मोदी ने जम्मू एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन और कॉमन यूजर फैसिलिटी पेट्रोलियम डिपो की आधारशिला भी रखी। इसके अलावा जम्‍मू-कश्‍मीर में कई सड़क और रेल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स और जम्मू एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन और ‘कॉमन यूजर फैसिलिटी’ पेट्रोलियम डिपो की आधारशिला रखी गई।

पीएम मोदी ने कश्मीर घाटी में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन को बारामुला-श्रीनगर-बनिहाल-संगलदान हरी झंडी दिखाई और बनिहाल-खड़ी-सुंबड़-संगलदान (48 किलोमीटर) और नव विद्युतीकृत बारामुला-श्रीनगर-बनिहाल-संगलदान खंड (185.66 किलोमीटर) के बीच नई रेल लाइन के साथ कई अलग-अलग रेल परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके साथ ही शिक्षा, रेलवे, विमानन और सड़क क्षेत्रों सहित 30,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। इन परियोजनाओं का संबंध शिक्षा, स्वास्थ्य, रेल, सड़क, पेट्रोलियम, नागरिक बुनियादी ढांचे जैसे कई क्षेत्रों से हैं।

एलजी का कहना है कि प्रधानमंत्री की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण 5 अगस्त, 2019 को एक निर्णय लिया गया, जिसने जम्मू-कश्मीर को सात दशकों की पीड़ा, अन्याय, अलगाववाद, आतंकवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त कर दिया. इसे सामाजिक और आर्थिक विकास का एक नया रोल मॉडल बना दिया. आज पीएम मोदी 32,247 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाट करेंगे.

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का कहना है कि पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद तुष्टीकरण की राजनीति खत्म हो गई। कश्मीरी पंडितों, जम्मू-कश्मीर की बेटियों, गुज्जरों, पहाड़ियों और अन्य लोगों को उनके अधिकार मिले. धारा 370 हटाने के बाद आपने मोदी साबित कर दिया है, तो मुमकिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top